00 जागरुक होकर करेंगे हर मुश्किल का सामना
पिथौरागढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स की शपथ लेतीं छात्राएं
  Start Date: 07 Dec 2018
  End Date: 07 Dec 2018
  Location: पिथौरागढ़

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कनालीछीना (पिथौरागढ़) के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को कॅरियर, घरेलू हिंसा और इससे निपटने के लिए बने कानूनों के साथ ही मासिक धर्म और उससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम ओली और मोटीवेशनल एंड कॅरियर काउंसलर अजय ओली ने कहा कि आज महिलाएं किचन से बाहर आकर शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, साइंस, पर्यावरण, राजनीति सहित हर क्षेत्र में सफलता पूर्वक प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में वह अपने कॅरियर के लिए क्षेत्र का चुनाव कर सकती हैं। जगदीश बेरी ने एग्रीकल्चर और होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कॅरियर के संभावनाओं की जानकारी दी। काउंसलर मेघा चमलेगी ने मासिक धर्म और उससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में बताया। कहा कि पहले मासिक धर्म के दौरान महिलाओं से भेदभाव किया जाता था। आज कामकाजी महिलाएं मासिक धर्म के दौरान भी बिना किसी भेदभाव के काम कर रही हैं। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव और स्वच्छता के बारे में बताया।

सीओ शेेखर सुयाल ने सुरक्षा, साइबर क्राइम, महिला अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात सुरक्षा और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने ठगी का शिकार होने से बचने के लिए छात्राओं से जागरूक बनने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए। स्कूल की प्रधानाचार्य सिरसा ने छात्राओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर उसे छुपाने के बजाय माता-पिता या शिक्षकों को बताने को कहा। शिक्षिका हर्षिता पुनेठा और प्रीति वर्मा ने कहा कि आज महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं। इस दौरान हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर संकल्प पत्र भी भरे गए।

कार्यक्रम में छात्राओं ने खुलकर कई सवाल भी पूछे:

प्रश्न- स्कूल के आसपास बैठकर अराजक तत्व पढ़ाई में व्यवधान डालते हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। - रश्मि कापड़ी
उत्तर- स्कूल के आसपास पुलिस गश्त करेगी। ऐसा करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्न- क्या सोशल मीडिया पर संदेश वायरल करना गैर कानूनी है। -भावना दिगारी
उत्तर- सामान्य संदेश किसी को भेजना गैर कानूनी नहीं है। अफवाह फैलाने वाले अभद्र संदेशों को प्रसारित करने पर कार्रवाई की जाती है।

प्रश्न- कई लोग शराब पीकर घरों में महिलाओं के साथ हिंसा करते हैं। शराब बेचने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। पुलिस में भर्ती के लिए कैसे तैयारी करें। -अंजली
उत्तर- शराब पीकर हिंसा करना या अभद्रता करना अपराध है। अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। इंटर के बाद इसकी तैयारी की जा सकती है।

प्रश्न- समय-समय पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलता है। इसके बावजूद नशे का कारोबार कम क्यों नहीं हो रहा। -आंचल
उत्तर- मादक पदार्थों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। शराब, चरस और ड्रग्स का कारोबार करने वालों को पुलिस पकड़कर जेल भेजती है।

प्रश्न- आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूल समय पर यातायात पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती है। -दीपिका कापड़ी
उत्तर- यातायात पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रमुख स्थलों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है।

Share:

Related Articles:

0

Disclaimer

हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।